अंक 1 वाले लोगों को 23 मार्च को जोखिम लेने से बचें, अंक 3 वाले लोगों को कार्य स्थल बदल सकता है
दैनिक भास्कर
Mar 22, 2020, 01:06 PM IST
जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 23 मार्च का मूलांक 5, भाग्यांक 3, दिन अंक 2, 7 मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है, अंक 3 के साथ मित्र युति और अंक 9 के साथ प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 23 मार्च का दिन…
अंक 1- कार्य-स्थल पर तनाव हो सकता है। अधिकारी के साथ तनातनी से बचें। जो चल रहा है, उसे ही संभालें; जोखिम लेने के चक्कर में न पड़ें। क्रोध से बचें और धैर्य से काम लें।
क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 2- परिवार में उल्लास का वातावरण रह सकता है। किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। निजी सहायकों के लिए समय अनुकूल है।
क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 3- कार्य करने का स्थान बदल सकता है। मकान भी बदल सकता है या बदलने की प्रस्तावना बन सकती है। अटका काम बन सकता है।
क्या करें- बच्चों को मिठाई खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 4- पुराना मामला उभरने से परेशानी हो सकती है। बेकरी और कंफेक्शनरी वस्तुओं के व्यापारियों के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है। कोशिश करें कि किसी भी बात की त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दें।
क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 5- मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों को अच्छा अवसर उपलब्ध हो सकता है। विदेश या विदेशी स्रोत से लाभ हो सकता है। बाजार में नया निवेश कर सकते हैं।
क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 6- किसी को दिया धन वापस मिल सकता है। बिना जमानत के धन न दें। किसी की भी धन संबंधी गारंटी न लें।
क्या करें- भैरव बाबा को फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- आऊटसोर्सिंग वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी प्रयास का प्रतिकूल परिणाम मिल जाए, तब भी मानसिक विचलन से बचें, क्योंकि इससे काम बिगड़ सकते हैं। लोगों पर क्रोध न करें।
क्या करें- शिवपरिवार को घर में बनी मिठाई भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8- मेडिकल से संबंधित लोगों को दूर की यात्रा लाभ दे सकती है। सुरक्षा सेवा वाली कंपनियों के लिए समय उल्लेखनीय रूप से लाभकारी रह सकता है। दाल-दलहन का बाजार लाभ दे सकता है।
क्या करें- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- आपकी बात सही हो सकती है, फिर भी उसे मनवाने के लिए लोगों पर दबाव न डालें। अनुशासन तो ठीक है, लेकिन तानाशाही नहीं करें। भवन की अपेक्षा भूमि संबंधी सौदा लाभ दे सकता है।
क्या करें- रक्त चंदन मिले जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Discussion about this post