25 मार्च को अंक 1 वाले लोगों को करियर में लाभ मिल सकता है, अंक 2 वाले लोगों को पाचन संबंधी समस्या रह सकती है
दैनिक भास्कर
Mar 24, 2020, 01:08 PM IST
जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 25 मार्च का मूलांक 7, भाग्यांक 5, दिन अंक 5, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 3 की अंक 5 के साथ विरोधी युति है और अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 5 की अंक 7, अंक 9 के साथ प्रबल विरोधी युति है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 7 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 25 मार्च का दिन…
अंक 1- आईटी इंजीनियर्स को करियर संबंधी लाभ हो सकता है। नर्सिंगकर्मियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। जो कल तक आपके विरोध में थे, वे अब साथ आ सकते हैं।
क्या करें- सांड को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 2- आंखों के चिकित्सकों के लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। अपनी इच्छाओं के साथ समझौता करना पड़ सकता है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- अधिकारी के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। बड़े भाई के साथ काम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। गैस की समस्या रह सकती है।
क्या करें- सूर्य देव को चंदन मिले जल से अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4- करियर संबंधी खास बात पक्ष में आ सकती है। सरकारी पक्ष में अटका मामला निपट सकता है। खून संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- अपने पितरों को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 5- अपने काम का विस्तार करना चाहते हैं तो कुछ दिन रुकें। नर्सरी का काम लाभ दे सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
क्या करें- भैरव बाबा को नमकीन का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 6- करियर संबंधी लाभ हो सकता है। संतान की पढ़ाई के बारे में शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी जांच करवानी है तो करवा सकते हैं।
क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- न्यूरो सर्जन्स समय की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है। बाहर की बातों से खुद को प्रभावित न होने दें, अन्यथा सुख-चैन बाधित हो सकता है।
क्या करें- अनाथालय में भोजन करवाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 8- मार्बल-ग्रेनाइट के व्यापारी लाभ में रह सकते हैं। गैर सरकारी स्टेशनरी सप्लायरों के लिए समय अच्छा है। यदि कोई सर्जरी करवानी है तो डॉक्टर के परामर्श का पालन करें।
क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- मंत्री बनने की उम्मीद में बैठे राजनेताओं को अपनी इच्छा पूरी होने के लिए अभी और ठहरना पड़ेगा। विदेश सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। निकट के लोग झटका दे सकते हैं।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Discussion about this post