अंक 1 वाले लोगों को 28 मार्च को चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है, अंक 3 वाले लोगों को भागदौड़ करना पड़ सकती है
दैनिक भास्कर
Mar 27, 2020, 01:51 PM IST
जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 28 मार्च का मूलांक 1, भाग्यांक 8, दिन अंक 8, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 8 की अंक 1 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति है और अंक 3 के साथ मित्र युति है। अंक 9 की अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 28 मार्च का दिन…
अंक 1- आगे बढ़कर दूसरों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी पक्ष की वजह से चिंता हो सकती है। अपने अधिकारी के साथ तालमेल को लेकर समस्या आ सकती है।
क्या करें- सुंदरकांज का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग– लाल
अंक 2- जीवनसाथी का व्यवहार दुखी कर सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। अनावश्यक चिंताओं से बचें।
क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- मीडियाकर्मियों के लिए भागादौड़ी अधिक रह सकती है। किसी की निकटता बहुत लाभकारी रह सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गाय को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 4- नौकरी में अधिक जोखिम लेने से बचें। उलझने की आशंका है। प्रमोशन बकाया है तो इस संबंध में अभी सकारात्मकता नहीं है। ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को चाहिए कि इस मामले में लापरवाही बिलकुल भी न बरतें।
क्या करें- अपने पितर के नाम से देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 5- अविवाहित महिला प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अधिक संभलकर रहने का है। अपने पुरुष मित्र के साथ उलझने से बचें। नाक की हड्डी से संबंधित परेशानी हो सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 6- कार्य के विस्तार के लिए अनुकूल समय है। बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों के लिए परीक्षा का समय है। जमा धन आकस्मिक रूप से खर्च करना पड़ सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- नर्सिंग कर्मियों के लिए कष्ट में वृद्धिकारी समय है। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित रूप में क्रियांवित करें। सिर दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- तिल दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 8- जेल अधिकारियों को नौकरी संबंधी खास परेशानी हो सकती है। पुरुषों को अपनी इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है। सिर दर्द रह सकता है।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- फैक्ट्री के लिए नई मशीनरी लेना चाहते हैं तो उपयुक्त समय है। न्यायिक अधिकारियों के लिए समय उठापटक का सिद्ध हो सकता है। पुरानी चोट फिर खड़ी हो सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
Discussion about this post