[ad_1]
बांकेबिहारी मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठा है। गोस्वामीजन अपने लाला कन्हैया के जन्मोत्सव पर भव्य शृंगार और जड़ावदार पोशाक धारण कराएंगे। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात्रि 1.55 मिनट पर होगी।
Janmashtami 2018: आज जन्माष्टमी पर कान्हा की इन तस्वीरों के साथ भेजें शुभकामना संदेश
बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सेवायत गोस्वामियों ने प्रभु के अभिषेक को पंचामृत, पोशाक और छप्पन भोग, मोहन भोग की तैयारी पूरी कर ली है। प्रसाद के लिए दूध, दही, मेवा की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रसाद के लिए पंजीरी, पाग, मिष्ठान मंदिरों की रसोइयों में तैयार किए जा रहे हैं। सोमवार की रात को जन्माष्टमी के प्रमुख आकर्षण केंद्र ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, शाहजी मंदिर, राधादामोदर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधासनेह बिहारी मंदिर, राधाश्याम सुंदर मंदिर के आयेाजन होंगे। इसमें महाभिषेक और उसके बाद शृंगार दर्शन और नन्दोत्सव का सिलसिला शुरू होगा।
कृष्ण जन्माष्टमी आज, भगवान कृष्ण की ये 5 PICS मन मोह लेंगी आपका
[ad_2]
Source link









Discussion about this post