Saturday, August 29, 2026
JyotishShastra
Hindu Dharma - Official Portal
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
  • Hinduism
    • Hindu Dharma
    • Hindu Tenets
    • Hindu Worship
      • Puja
      • Vrat Katha
    • God-Goddess
      • Deities
        • Vishnu
        • Bramha
        • Mahesh
      • Other Deities
    • Hindu Ethics
    • Hindu Scriptures
    • Rishi ! Acharya | Philosophers
    • Puja/Jaap/Hawan
    • Hindu Samskara
    • Hindu Philosophy
      • Hinduism
      • Arya Samaj
      • Jainism
      • Buddhism
    • Customs Traditions
  • Festival
    • Know Festival
    • Festival Cousins
    • Music
    • Prayers
      • Aarti
      • Bhajan
      • Kiratan
  • Spirituality
    • Kundali Yoga
    • Chanting
    • Healing
  • Temples
    • Tirth
    • Ashrams/Math
    • North India
    • South India
  • Yoga Tradition
    • Meditation
    • Pranayama
  • Vedic Science
    • Science & Beliefs
    • Vedic Architecture (Vastu)
    • Vedic Astrology
  • Health Remedies
    • Natural Remedies
    • Ayurveda
    • Health Tips
  • Hindu Facts
    • Hindu Dictionary
    • Symbolism
    • Quotations
    • Self Help
    • Sacred Rivers
    • Sacred Plants
    • Sacred Animals
    • Articles
    • Audios
    • Videos
    • Books
    • School of Thoughts
    • References
No Result
View All Result
  • Hinduism
    • Hindu Dharma
    • Hindu Tenets
    • Hindu Worship
      • Puja
      • Vrat Katha
    • God-Goddess
      • Deities
        • Vishnu
        • Bramha
        • Mahesh
      • Other Deities
    • Hindu Ethics
    • Hindu Scriptures
    • Rishi ! Acharya | Philosophers
    • Puja/Jaap/Hawan
    • Hindu Samskara
    • Hindu Philosophy
      • Hinduism
      • Arya Samaj
      • Jainism
      • Buddhism
    • Customs Traditions
  • Festival
    • Know Festival
    • Festival Cousins
    • Music
    • Prayers
      • Aarti
      • Bhajan
      • Kiratan
  • Spirituality
    • Kundali Yoga
    • Chanting
    • Healing
  • Temples
    • Tirth
    • Ashrams/Math
    • North India
    • South India
  • Yoga Tradition
    • Meditation
    • Pranayama
  • Vedic Science
    • Science & Beliefs
    • Vedic Architecture (Vastu)
    • Vedic Astrology
  • Health Remedies
    • Natural Remedies
    • Ayurveda
    • Health Tips
  • Hindu Facts
    • Hindu Dictionary
    • Symbolism
    • Quotations
    • Self Help
    • Sacred Rivers
    • Sacred Plants
    • Sacred Animals
    • Articles
    • Audios
    • Videos
    • Books
    • School of Thoughts
    • References
Hindu Dharma - Official Website
Home Jyotish Shastra

अंक ज्योतिष भविष्यफल 2020 – Numerology Horoscope 2020

अंक ज्योतिष भविष्यफल 2020 – Numerology Horoscope 2020
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


लेख सारिणी

अंक ज्योतिष 2020 राशिफल – Numerology Horoscope

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए साल ? क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वर्ष 2020 में आपके जीवन में क्या-क्या खास होने वाला है? हमेशा की तरह एक बार फिर हम प्रस्तुत हैं आपके लिए लेकर अंक ज्योतिष 2020 भविष्यफल । यह अंक ज्योतिष पर आधारित है और यह आपकी राशि पर आधारित राशिफल नहीं है। आप अपनी जन्मतिथि के आधार पर अपना वार्षिक राशिफल जान सकते हैं।

 इसके साथ ही यह भी जान सकते हैं कि वर्ष 2020 में आपकी लव लाइफ में क्या होने वाला है और आपकी नौकरी या व्यापार में किस प्रकार के उतार-चढ़ाव आएँगे। इसके अतिरिक्त आपको अपने पारिवारिक और दांपत्य जीवन में होने वाली हलचलों के बारे में भी पता चलेगा। तो बस देर किस बात की है, तैयार हो जाइये अंक ज्योतिष के माध्यम से अपना भविष्यफल जानने के लिए।

अंक ज्योतिष और वर्ष 2020

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार यह वर्ष कई मामलों में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्ष 2020 के अंकों पर ध्यान दें, तो हम पाएंगे कि इसमें 2 का अंक दो बार आया है। 2 का अंक का चंद्रमा को प्रदर्शित करता है। इस वर्ष 2020 का कुल योग बनता है 4 ( 2+0+2+0=4)। 4 का अंक होता है राहु का। इस आधार पर कहा जा सकता है कि साल 2020 विशेष रूप से अंक संख्या 4 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

इसके साथ-साथ वह सभी लोग जो चंद्रमा से प्रभावित हैं तथा जिनका जन्म 22 तारीख को हुआ है, वे भी इस साल अपने जीवन में अनेक महत्वपूर्ण बदलाव देखने वाले हैं। 4 अंक वालों के लिए तो यह साल अत्यंत भाग्यशाली होने वाला है लेकिन बाकी मूलांक वाले लोगों के लिए इस साल क्या खास होगा, इन सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए आइए जानते हैं अंक ज्योतिष 2020 का भविष्यफल –

सूचना– नीचे दी गई भविष्यवाणी मूलांक (अंक ज्योतिष) पर आधारित है, जो कि आपकी जन्मतिथि पर आधारित है। अंक ज्योतिष के अनुसार अपनी जन्म तिथि से आप अपना मूलांक इस प्रकार जान सकते हैं।

आपका जन्म जिस तारीख को हुआ हो, उसको एक अंक में बदलकर आपका मूलांक प्राप्त किया जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा, इसको ऐसे समझें: 15=1+5=6 इस प्रकार आप अपना मूलांक जान सकते हैं और उसके आधार पर अंक ज्योतिष 2020 का भविष्यफल जान सकते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए साल 2020 काफी अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आप जीवन में अनेक प्रकार के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे और आप को पदोन्नति मिलने की भी संभावना रहेगी। अगर कहा जाए कि यह वर्ष आपके लिए एक गोल्डन ईयर साबित होगा तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव जरूर रह सकता है, जिसको दूर करने का आपको प्रयास करना चाहिए क्योंकि परिवार से ही आप को बल मिलता है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं, तो इस वर्ष आपके एक से दो होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी अर्थात आप के विवाह की शहनाइयां बजने का समय इस वर्ष आ सकता है।

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन एकाग्रता को भंग होने से बचाएँ और जमकर मेहनत करें। प्यार के मामले में थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी क्योंकि आप दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपके प्रेम जीवन में कड़वाहट घोल सकती हैं, ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अपने प्रियतम को समय रहते मना लें और अपने रिश्ते को टूटने से बचाएँ।

अंक ज्योतिष के अनुसार आपके दांपत्य जीवन के लिए वर्ष 2020 अनुकूल रहेगा और आप अपने जीवनसाथी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इससे आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी और आपका दांपत्य जीवन ख़ुशियों से महक उठेगा। इस वर्ष अपने जीवन साथी को साथ लेकर आप किसी लंबी यात्रा पर ज़रूर जा सकते हैं, जो आनंद दायक साबित होगी। पवित्र नदियों में भी स्नान करने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस प्रकार कहा जाए तो वर्ष 2020 अनेक प्रकार से आपके लिए नई सौगातें लेकर आने वाला है। अत्यधिक बड़बोलेपन से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए साल 2020 काफी बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। इस वजह से यह साल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपनी भावुकता से बाहर निकलकर व्यवहारिकता की ओर बढ़ना होगा ताकि जीवन में आने वाली सच्चाई से आप रूबरू हो सकें। इस वर्ष विदेश यात्रा के योग बनेंगे, जिसकी वजह से आपकी लंबे समय से विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

इस वर्ष आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपका जो भी काम इस वर्ष बनेगा, उसमें आपके प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार आपकी लव लाइफ के लिए यह साल अनुकूल रहेगा और अपने प्रियतम के साथ रोमांटिक पल बिताने के अवसर भी आएँगे। हालांकि इसी बीच कुछ ऐसी स्थितियां भी आएँगी, जिनमें आपके प्यार की परीक्षा होगी।

नौकरी के मामले में आपको दिल की जगह दिमाग से काम लेना होगा क्योंकि कुछ चुनौतियाँ आपके सामने आएँगी, जिनको दिमाग से ही हल किया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को वर्ष के उत्तरार्ध में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। संतान के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा, क्योंकि उनका स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है और साथ ही साथ उनके गलत संगति में पड़ने की संभावना भी है। विदेशी व्यापार से अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे और यदि आप अपने किसी नए व्यापार को विस्तार देना चाहते हैं, तो इस वर्ष उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। कोई पुराना रिश्ता नई सीख देकर जाएगा। वर्ष 2020 आपके लिए कुछ नया सीखने के मौके उपलब्ध कराएगा।

मूलांक 3

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार मूलांक 3 वाले लोगों के लिए अधिक अनुकूल दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए इस साल आपको अपनी चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ेगा, तभी जीवन में अच्छी तरह के फल मिलने की संभावना बनेगी। आप को विशेष तौर पर अपने कार्यक्षेत्र और अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि यही दो क्षेत्र ऐसे होंगे, जहां आपको अधिक परेशानियां मिल सकती हैं।

अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से नाराज होकर कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करना भी आपके लिए आवश्यक होगा। कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा मोल ना लें। पारिवारिक जीवन की बात करें, तो उसने माता-पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है और इसके अतिरिक्त परिवार की अशांति भी आपको चिंतित करेगी, लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे, तो स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी।

इस वर्ष आपको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी भी प्रकार के अवरोध से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि इससे आपकी पढ़ाई का नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी, जिससे आप एक बजट प्लान करके अपने खर्चों को नियंत्रण में रख पाएंगे।

प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा क्योंकि ऐसी संभावना बनेगी कि आपका प्रेमी आप पर अपना विश्वास खो सकता है। इसलिए अपनी लव लाइफ के प्रति लापरवाही ना बरतें और अपने साथी के प्रति जिम्मेदार और ईमानदार रहें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपके साथ होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यदि आप कुआँ खोदेंगे तो पानी अवश्य निकलेगा, इसलिए मेहनत करते रहें।

मूलांक 4

सही मायनों में वर्ष 2020 आपका साल है क्योंकि यह साल आपको सबसे ऊपर ले जाकर रख देगा। अर्थात जीवन के अनेक क्षेत्रों में आपको आशातीत सफलता मिलेगी और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। यदि आप राजनीति, कानून या सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम करते हैं, तो यह साल आपको ना केवल लोगों का भरोसा जिताने में कामयाब होगा बल्कि आप एक नई पहचान बनाने में कामयाब होंगे और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, हालांकि इसका असर आपके पारिवारिक जीवन और दांपत्य जीवन पर पड़ेगा और आप उनको समय थोड़ा कम दे पाएंगे, लेकिन उसके बावजूद भी, वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और आपके हर काम में आपका साथ देंगे।

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार आप लीक से हटकर चलना पसंद करते हैं और आपकी यही खूबी इस साल आपको खूब तरक्की दिलाएगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास से बच कर रहना होगा क्योंकि इसकी वजह से आप नुकसान भी उठा सकते हैं। जहां एक ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने से आपका मन सातवें आसमान पर रहेगा, वहीं प्रेम जीवन में भी आप काफी आगे बढ़ेंगे।

यदि आपका लव मैरिज करने का मन बना हुआ है, तो यह साल आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आएगा। इस साल आप अपने विरोधियों को मात देंगे और आप के काम से आपकी पहचान बनेगी। धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपकी तरक्की किसी निर्बल व्यक्ति को परेशान करके ना मिले। बाकी पूरा साल आपके लिए अनेक मौके लेकर आएगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले लोगों के लिए वर्ष 2020 सामान्य रहने की ओर इशारा कर रहा है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि इस साल ना आपको अधिक लाभ होगा ना देख नुकसान यानी कुल मिलाकर संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार आएगा और आप अपने प्रदर्शन के बल पर वर्ष में एक बार पदोन्नति प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार इस वर्ष आपको अपने परिवार को उचित समय देना आवश्यक होगा क्योंकि काफी समय से उन्हें आप के समय की आवश्यकता है, जो आप नहीं दे पा रहे हैं।

 अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि इस वर्ष उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसका असर आपके दांपत्य सुखों पर भी पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए ही बात करनी होगी, अन्यथा कई बातें ऐसी हो जाएंगी, जिससे आपके कुछ लोग आपसे रूठ सकते हैं।

प्रेम जीवन में अच्छे पलों की प्राप्ति होगी और आप अपने प्रियतम को भरपूर महत्व देंगे, जिससे वह खुश रहेंगे। धन के मामले में आपको दिमाग का प्रयोग अधिक करना होगा क्योंकि आपके सामने मौके तो आएँगे, लेकिन उन्हें समय रहते भुनाना आपके लिए आवश्यक होगा, नहीं आप हाथ मलते ही रह जायेंगे। स्वास्थ्य संबंधित कुछ चुनौतियाँ आपको परेशान करेंगी, इसलिए प्रतिदिन पर्याप्त नींद लें और व्यायाम पर भी ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष एक सामान्य वर्ष रहेगा। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले आपको किसी वृद्ध अथवा समझदार व्यक्ति से सलाह लेना हितकारी रहेगा।

मूलांक 6

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार मूलांक 6 वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपकी सबसे बड़ी चुनौती होगी आपके खर्चे, क्योंकि वे आपके नियंत्रण से बाहर निकल सकते हैं और आपको आर्थिक परेशानियों में डाल सकते हैं। प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम को रिझाने की कोशिश करनी चाहिए ना कि अत्यधिक महंगे गिफ्ट देकर। आप में से कुछ लोगों को प्रेम में धोखा मिल सकता है, इसलिए संभलकर रहें। आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और छोटी छोटी ख़ुशियाँ परिवार के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेंगी। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने से मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।

आपको आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य क्षेत्र में प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि यही आपके लिए भविष्य में तरक्की के मार्ग खोलेगा। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर परेशानी चल रही है, तो उसे खुलकर आगे बताएं अन्यथा इसका प्रतिकूल असर आप के पद और प्रतिष्ठा पर पड़ सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है, इसके विपरीत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को काफी पसीना बहकार कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी, तभी वे अपने सपनों को साकार कर पाएंगे। आपके बिज़नेस से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं विशेषकर साल के पूर्वार्ध में। संतान की ओर से आप संतुष्ट दिखेंगे और आपकी संतान आपके लिए भाग्यशाली रहेगी।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष 2020 भविष्यफल के अनुसार मूलांक 7 वाले लोगों के लिए यह साल बेहद अच्छा रहने के योग बन रहे हैं। आप मिट्टी को भी सोना बनाने में सफल रहेंगे यानि कि जिस काम में भी आप हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अर्जित करेंगे। यदि आप कोई एनजीओ चलाते हैं, तो इस वर्ष आपके एनजीओ का काफी नाम हो सकता है। अगर जॉब की बात की जाए, तो आपके लिए यह साल पदोन्नति और वेतन वृद्धि की सौगात लेकर आएगा और आपकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।

इसके अतिरिक्त व्यापार में विस्तार की योजनाएं भी फलीभूत होंगी। इस वर्ष आप कोई गाड़ी अथवा मकान खरीद सकते हैं, जिससे आपको आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होगी। परिवार का माहौल संतुष्टि दायक रहेगा और दांपत्य जीवन में भी प्रेम की बयार बहेगी। आपका जीवन साथी आपको अनेक सौगातें देगा, जिसमें से एक संतान जन्म भी हो सकता है।

जो लोग धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस वर्ष अनेक अच्छे अनुभव मिलेंगे और किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि किसी बात को लेकर आप अपने प्रेम जीवन से निराश हो सकते हैं, ऐसे में आपको अपने साथी पर विश्वास रखना जरूरी होगा। इस वर्ष आप अपने किसी मित्र को उसकी समस्या से बाहर निकालने में सहायता करेंगे।

संतान की ओर से अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलने से खुशी मिलेगी। इस वर्ष यदि आप सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और धार्मिक स्थलों पर दान पुण्य का कार्य करेंगे, तो आप को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और प्रसिद्धि भी मिलेगी। कुल मिलाकर साल 2020 आपके लिए अनेक मायनों में सफलतम वर्ष साबित होगा।

मूलांक 8

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार मूलांक 8 वालों के लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन आप की चुनौतियों से जूझने की काबिलियत आपको कई मौक़ों पर विजयी बनाएगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ भी कम नहीं होंगी, लेकिन अपने दम पर आप जो कड़ी मेहनत करेंगे, वह आपको कुछ ना कुछ फल अवश्य देगी। पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी लेकिन आपको अपने घरेलू आवश्यकताओं पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि यह भी आप का नैतिक दायित्व बनता है। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी।

आपका स्वास्थ्य कमजोर होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें और स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ ना करें। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले छात्र भी सफलता अर्जित कर सकते हैं।

धन लाभ के दृष्टिकोण से देखने पर आपको सामान्य लाभ होता दिख रहा है। प्यार के मामले में आप थोड़े हठी साबित होंगे लेकिन आपका साथी आपका हाथ थामे रखेगा। समय-समय पर अपने प्रियतम को कहीं घुमाने लेकर जाएं, जिससे आपके प्रेम जीवन में नयापन बना रहे। इस साल धन का दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने पथ पर अडिग रहते हैं। इसी वजह से इस साल आपको कई मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यदि आप इन चुनौतियों से पार पाने में सफल रहे तो आपको प्रचुर धन लाभ हो सकता है।

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले लोगों के लिए साल 2020 अनेक अवसर लेकर आएगा, लेकिन उन अवसरों में से कितनों को आप पकड़ पाते हैं, यही आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कई बनते बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और आपको आर्थिक तौर पर भी हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आप सबकी आंखों के तारे बने रहेंगे और माता-पिता तथा वृद्ध जनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनकी सलाह और सहायता से आपको व्यापार में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।

यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको समय का पाबंद होना पड़ेगा क्योंकि संभव है कि इस साल आपको लेटलतीफी के कारण परेशानी उठानी पड़े। इस साल लव लाइफ आपको अनेक ख़ुशियाँ देगी और आपका प्रियतम भी आप पर जी भरकर प्यार लौटाएगा। दांपत्य जीवन में आपका व्यवहार और अहम की प्रवृत्ति टकराव का कारण बन सकती है, इसलिए इससे बच कर रहना ही श्रेष्ठ होगा। सेहत के मामले में यह साल अनुकूल रहेगा लेकिन आपको नियमित व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इस वर्ष आपको सुदूर यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और यह यात्रा आनंद दायक साबित होगी। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे जो भविष्य में आप की उन्नति में सहायक साबित होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि उन्हें कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि अंक ज्योतिष भविष्यफल 2020 आपके जीवन को समृद्ध बनाने में सहायक साबित होगा। इसके साथ ही हम आशा करते हैं कि वर्ष 2020 आपके लिए शुभ और मंगलदायक हो।

Source link

Like this:

Like Loading…
Previous Post

वराह पुराण PDF | Varaha Purana Hindi

Next Post

8 Interesting Facts About Lord Ganesha You May Not Know

Related Posts

mangal dosh
Hinduism

मंगल दोष क्या होता है ? मंगल दोष कैसे दूर करे

21/03/2022
Vastu Tips for Corona Virus
Jyotish Shastra

Vastu Tips for Corona Virus

28/04/2020
नवरात्र में नवग्रहों की शांति
Jyotish Shastra

नवरात्र में नवग्रहों की शांति

14/03/2020
करधनी रेखा का रहस्य | Kardhani Rekha in Hindi
Jyotish Shastra

करधनी रेखा का रहस्य | Kardhani Rekha in Hindi

13/03/2020
धनतेरस 2019 पर राशिनुसार करें खरीदारी
Jyotish Shastra

धनतेरस 2019 पर राशिनुसार करें खरीदारी

12/03/2020
दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय और टोटके तथा जाने लक्ष्मी आगमन के संकेत
Jyotish Shastra

दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय और टोटके तथा जाने लक्ष्मी आगमन के संकेत

11/03/2020
Next Post
8 Interesting Facts About Lord Ganesha You May Not Know

8 Interesting Facts About Lord Ganesha You May Not Know

Discussion about this post

जुड़ें और शेयर करें

Are you interested in Hinduism, professional, educationist, scholar, blogger, or a religious services provider?

Join the hindu largest community portal to contribute n share news, information, blog, knowledge etc..

|| वसुधैव कुटुम्बकम् ||
॥ (महोपनिषद्, अध्याय ४, श्‍लोक ७१) ॥

Categories

  • Aarti
  • Bhajan
  • Customs Traditions
  • Hindu Dharma
  • Hindu Ethics
  • Hindu Philosophy
  • Hindu Worship
  • Hinduism
  • Hinduism
  • Jyotish Shastra
  • Mantra/Jaap
  • Meditation
  • NavGrah Planets
  • Puja
  • Puja/Jaap/Hawan
  • Spirituality
  • Temples
  • Tirth
  • Vishnu
  • Vrat Katha
  • Yoga Tradition

Recent Posts

  • मंगल दोष क्या होता है ? मंगल दोष कैसे दूर करे
  • नारायण बलि पूजा क्यों करनी चाहिए ?
  • Jaya Durga Lakshmi Saraswati – Durga Parameshwari by Vikram Hazra – Art of Living Bhajan
  • Positive and Negative Effects of Saturn in 12 Houses

Subscribe to Email

Subscribe to our monthly newsletters.

Hindu Temple Shrine Board
Shri Amarnath Ji | Shri Badarinath Kedarnath | Mata Vaishno Devi | Shri Banke Bihari | Mathura – Vrindavan | Tirupati Devasthanams | Shri Saibaba Shirdi | Shree Rameswaram | Shree Jagannath | Shree Dwarkadhish | Shri Kashi Vishwanath | Maa Kamakhya Devalaya | Shree Mahakaleshwar | Sree Guruvayur Devaswom | Shree Siddhivinayak

Disclaimer: HinduDharma.in website doesn’t represent or related to any Hindu religious board, radical organization, personality & so forth. This religious ideation is just crafted to share and promote facts, information, and teachings of Hindu culture for spreading Sanatana wisdom, practices for better-living n joyful life.

Aanodaya Services 2023-24, All Rights Reserved.

  • About
  • Privacy
  • Terms
  • Contact Us
Submit MY Article
No Result
View All Result
  • Hinduism
    • Hindu Dharma
    • Hindu Tenets
    • Hindu Worship
      • Puja
      • Vrat Katha
    • God-Goddess
      • Deities
      • Other Deities
    • Hindu Ethics
    • Hindu Scriptures
    • Rishi ! Acharya | Philosophers
    • Puja/Jaap/Hawan
    • Hindu Samskara
    • Hindu Philosophy
      • Hinduism
      • Arya Samaj
      • Jainism
      • Buddhism
    • Customs Traditions
  • Festival
    • Know Festival
    • Festival Cousins
    • Music
    • Prayers
      • Aarti
      • Bhajan
      • Kiratan
  • Our Culture
    • Bengali
    • Marathi
    • Rajasthani
    • Tamil
    • Telugu
  • Jyotish Shastra
    • NavGrah Planets
    • Gemstones
    • Kundali
    • Panchang
  • Spirituality
    • Kundali Yoga
    • Chanting
    • Healing
  • Temples
    • Tirth
    • Ashrams/Math
    • North India
    • South India
  • Yoga Tradition
    • Meditation
    • Pranayama
  • Vedic Science
    • Science & Beliefs
    • Vedic Architecture (Vastu)
    • Vedic Astrology
  • Health Remedies
    • Natural Remedies
    • Ayurveda
    • Health Tips
  • Hindu Facts
    • Hindu Dictionary
    • Symbolism
    • Quotations
    • Self Help
    • Sacred Rivers
    • Sacred Plants
    • Sacred Animals
    • Articles
    • Audios
    • Videos
    • Books
    • School of Thoughts
    • References

© 2023 Hindu Dharma - managaed by aanodaya.

Welcome Back!

Sign In with Facebook
Sign In with Google
OR

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Sign Up with Facebook
Sign Up with Google
OR

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
%d